मिर्ज़ापुर विंध्याचल में श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार पर पुलिस एक्शन में अब गुंडा एक्ट, गैंगस्टर व रासुका के तहत करेगी कार्यवाही
मिर्ज़ापुर विंध्याचल में दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं से लगातार हो रहे दुर्व्यवहार पर अब पुलिस और जिला प्रशासन एक्शन मुड़ में नजर आ रहा है, पुलिस अब ऐसे लोगो पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर व रासुका के तहत कार्यवाही करेंगी , मिली जानकारी के अनुसार विन्ध्य धाम में लगातार दर्शनार्थियों से हो रहे दुर्व्यवहार पर अब सख्त कार्यवाही किया जाएगा , स्थानीय कोतवाली में पुलिस और जिला प्रशासन ने दुकानदारों , वाहन स्टैण्ड कर्मियों तथा स्थानियोँ के संग अपर पुलिस अधीक्षक नगर नीतेश कुमार की अगुवाई में नगर मजिस्ट्रेट लालबहादुर , क्षेत्राधिकारी नगर मनोज कुमार गुप्ता, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका जी लाल सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानियों संग बैठक में क्षेत्राधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा की अपने आचरण को सुधारिए अगर श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार की अभद्रता होती है तो ऐसा करने वालों के विरुद्ध गुंडा , गैंगस्टर तथा रासुका जैसे गंभीर मामले पंजीकृत किए जायेंगे , ऐसी करवाई की जायेगी की जवाब पीढ़ियों को भी देना पड़ जायेगा , ईओ नगर पालिका ने नवरात्र में निर्धारित मूल्य सूची जो वाहन स्टैंडों के लिए निर्धारित होते है उसे आम दिनों में भी लागू करने की बात कही, एसपी सिटी ने कहा की इस पावन नगरी में मां से बड़ा कोई नही है, मां के दण्ड से भी कोई बचेगा नही, दर्शनार्थियों से दुर्व्यवहार की शिकायत पीएमओ ऑफिस तक पहुंचती है, हमे करवाई करने का खुला निर्देश जारी किया गया है, हमारी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है पर व्यवस्था बिगाड़ने वालो को गंभीर परिणाम भुगतने होगे, मैं जानता हूं की ऐसा करने वालो की संख्या आप सब में से कुछ ही है, अगर ऐसा हुआ तो आने वालों दिनों में सारे वाहन स्टैंडों का संचालन जिला प्रशासन स्वयं करेगी जो आप लोंगो के लिए हितकारी नही होगा, आप लोगो से यही अपेक्षा है की ऐसे लोगो के विरुद्ध हमारा सहयोग करें ,