मिर्ज़ापुर विंध्याचल में 331 करोड़ की लागत से बना विन्ध्य कॉरिडोर एक बरसात में ही दिखा स्विमिंग पुल
मिर्ज़ापुर विंध्याचल माँ विन्ध्वासिनी देवी मंदिर परिसर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट विन्ध्य कॉरिडोर जो लगभग 331 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो चुका है, जिसे हस्तांतरित करने की प्रक्रिया भी चल रहा है, विन्ध्य कॉरिडोर के चारो तरफ की खूबसूरती भव्य बनाई गई है, बस कही न कही कुछ लापरवाही नजर आयी , गुरुवार की शाम पहली तेज बारिश ने 331 करोड़ की लागत से योगी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट विन्ध्य कॉरिडोर के विकास की पोल खोलकर रख दिया , पहली तेज बारिस में ही विन्ध्य कॉरिडोर की सड़कें स्विमिंग पुल बन गयी, गुरुवार की रात भारी बरसात के दौरान विन्ध्य कॉरिडोर की सड़को पर गुठने तक पानी लगने से पता चला कि कॉरिडोर निर्माण संस्था ने पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नही किया है , विंध्य कॉरिडोर मार्ग पर पानी भरने से श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगो के आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है , विन्ध्य कॉरिडोर के कार्यदायी संस्था के काबिल इंजीनियरों के काबिलियत पर कई सवाल खड़े करने के साथ साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में ग्रहण लगाने का कार्य किया है ,