मिर्ज़ापुर विंध्याचल महाकुंभ समापन के उपलक्ष्य में DM, SSP, ने अपने हाथों से पत्रकार, पुलिस, व अन्य लोगो को भोज कराया
मिर्ज़ापुर विंध्याचल डाक बंगले पर आज सफल और शांतिपूर्ण महाकुंभ समापन के उपलक्ष्य में पत्रकार, पुलिस, व अन्य डियूटी करने वालो के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने सभी पत्रकार, व पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों को अपने हाथों से भोजन परोस कर खिलाया, महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन पर सफाई कर्मियों, नगर पालिका कर्मचारियों और पत्रकारों, पुलिसकर्मियों के साथ सामूहिक भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, सभी अधिकारियों ने महाकुंभ 2025 के सफलता पर सबको बधाई दी गई और सभी के योगदान की सराहना की ,