मिर्ज़ापुर विंध्याचल मंडल के सभी विधायकगण सहित मड़िहान विधायक मुख्यमंत्री की बैठक में हुये शामिल
मिर्ज़ापुर विंध्याचल मंडल के सभी विधायक आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालीदास मार्ग लखनऊ स्थित आवास पर आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे , विंध्याचल मंडल के सभी विधायक के साथ पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भी प्रदेश के मुखिया के साथ हुई बैठक में शामिल हुए, मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास एवं प्रशासनिक स्तर की जानकारी ली , मिर्ज़ापुर जनपद के मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मुख्यमंत्री जी से अपने विधानसभा क्षेत्र में कुछ विशेष विकास कार्यो पर चर्चा कर उन्हें जानकारी दी , सूत्रों की माने तो मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्रवासियो के लिए मुख्यमंत्री जी से सरकार की कुछ विशेष योजनाओं पर चर्चा किया है , जिसे जल्द ही मुख्यमंत्री की ओर से हरी झंडी मिल सकती है , लगातार अपने विधानसभा क्षेत्रवासियो के लिए मड़िहान विधायक सरकार की हर योजनाओ को जनता तक पहुचाने का प्रयास करते रहते है , जिसके लिए वो लगातार लखनऊ में सरकार के अलग अलग विभागों के मंत्रियों से मुलाकात भी करते रहते है ,