मिर्ज़ापुर विंध्याचल पहुंचे एडीजी जोन वाराणसी ने मेला क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मिर्ज़ापुर विंध्याचल में नवरात्रि मेला के प्रथम दिन एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया मेला क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर मेला क्षेत्र का जायजा लिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया द्वारा निरीक्षण के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर.पी.सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन भी मौजूद रहे , अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने माँ विन्ध्यवासनी मंदिर, माँ अष्टभुजा मंदिर व माँ काली खोह मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, ड्यूटी पर लगे पुलिस के कर्मचारियों का ड्यूटी पांइट चेक करते हुए मनोयोग, निष्ठा, सतर्कता व दर्शनार्थियों के प्रति सुरक्षा व सद्भाव से ड्यूटी करने की हिदायत दी, उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में बनाये गये हेल्प डेस्क व कन्ट्रोल रूम से दर्शनार्थियों को पर्याप्त मदद की जा रही है,