मिर्ज़ापुर विंध्याचल दर्शन पूजन करने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल बीके सिंह का मड़िहान विधायक ने किया स्वागत
मिर्ज़ापुर विंध्याचल दर्शन पूजन करने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल बीके सिंह का पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया , उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल वॉलिंटियर्स सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल बीके सिंह राजश्री पैलेस शुक्लहा पहुंचे , केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल बीके सिंह, मिर्ज़ापुर की सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, व पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया , जनरल बीके सिंह ने सोशल मीडिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से देश व प्रदेश की सरकार द्वारा किये हुए कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का काम आसानी से आप सभी कर सकते हैं , उन्होंने कहा कि ऐसा महसूस हो रहा है कि भारत में राम राज्य की स्थापना हो चुकी है , इसी क्रम में सांसद अनुप्रिया पटेल ने सोशल वॉलेंटियर व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि सोशल मीडिया अपना विचार रखने या प्रस्तुत करने का बहुत ही आसान एवं सस्ता प्लेटफार्म है, क्योंकि आज के समय में लगभग प्रत्येक व्यक्ति के पास एंड्रायड मोबाइल है, आप सभी सोशल मीडिया वॉलेंटियर सरकारों द्वारा किया गये कल्याणकारी कार्यों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया जाता है, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ,