मिर्ज़ापुर विंध्याचल छेड़खानी पर जिला प्रशासन ने बताया कि राज्याधिकारी राजपुरोहित का कोई पद नही
मिर्ज़ापुर जिला प्रशासन की ओर से आज एक प्रेस नोट जारी करते हुए विन्ध्याचल में हुई छेड़छाड़ की घटना पर बताया गया कि श्री विन्ध्य पण्डा समाज अथवा विन्ध्य विकास परिषद में राज्याधिकारी राजपुरोहित जैसा कोई पद नही होता है , कतिपय सोशल मीडिया माध्यम पर यह खबर प्रसारित हो रही है कि विन्ध्याचल स्थित माँ विन्ध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन करने गैर जनपद से आए तीर्थ यात्री परिवार की महिला के साथ "राज्याधिकारी राजपुरोहित" पदनाम धारित पुरोहित द्वारा छेड़खानी की गई , जिला प्रशासन द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से इस सन्दर्भ में यह स्पष्ट किया गया कि "राज्याधिकारी राजपुरोहित" पदनाम का कोई पद श्री विन्ध्य पण्डा समाज अथवा विन्ध्य विकास परिषद में नहीं है , पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध थाना विन्ध्याचल में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं , दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी , जिला प्रशासन मिर्ज़ापुर ,