मिर्ज़ापुर विंध्याचल क्षेत्र से दो शातिर चोर गिरफ्तार बड़ी मात्रा में समान के साथ दो बाइक भी बरामद
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र से पुलिस ने दो शातिर चोरो गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का समान बरामद किया, साथ ही दोनों चोरो के पास से चोरी की दो बाइक भी बरामद किया , हम आपको बता दे कि पम्प आपरेटर जल निगम विजयपुर के नन्द कुमार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध जल निगम की टंकी का सामान सहित कास्ट आयरन पाइप व अन्य सामान चोरी होने के सम्बन्ध में 02 अगस्त को मामला दर्ज कराया था , जिसके आधार पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए, दो शातिर चोर 1.संजय कुमार पुत्र मंगला प्रसाद निवासी नटकीतारापुर भारतगंज थाना माण्डा जनपद प्रयागराज व 2.घनश्याम पुत्र उमाशंकर पासी निवासी हरिपुर विजयपुर थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल और चोरी की कास्ट आयरन पाइप बरामद कर कानूनी कार्यवाही करते हुए दोनो को जेल भेज दिया ,