मिर्ज़ापुर विंध्याचल क्षेत्र में विशेष समुदाय के मनबढ़ युवक पर आरोप जबरन करा रहा धर्म परिवर्तन
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र में विशेष समुदाय के मनबढ़ युवक पर लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि जबरन बंदूक की नोक पर मेरी बेटी के ऊपर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा , विशेष समुदाय के युवक द्वारा पीड़ित नाबालिग बेटी से अल्लाह हूं अकबर, बोलने और धर्म परिवर्तन के लिऐ बेटी पर दबाव बनाया जा रहा है , दुष्कर्म की नियत से कई बार युवक घर में भी घुस चुका है , पीड़ित परिवार ने थाने में युवक आरोपी समीर उर्फ सलमान के खिलाफ तहरीर दी है , तो वही मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा बताया गया कि थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत एक लड़की द्वारा एक मुस्लिम लड़के से पिछले कुछ समय से लगातार बात हो रही थी, इसी क्रम में मुस्लिम लड़के द्वारा लड़की को धमकाने तथा दबाव बनाने लगा तो परिजनों द्वारा इस सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दी गयी , सूचना पर थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत एवं कठोरतम धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, उक्त प्रकरण में परोक्ष या अपरोक्ष रूप से संलिप्त जो भी परिवार के लोग है सभी को नामजद किया गया है, तथा सभी की यथाशीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीमे बनाई गयी है , जल्द ही सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी तथा मुकदमें में प्रभावी पैरवी कर जल्द से जल्द सभी अभियुक्तो को सजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा, थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा कुछ लोगो की गिरफ्तारी की गयी है , शेष लोगो की यथाशीघ्र गिरफ्तारी कर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी ,