मिर्ज़ापुर विंध्याचल क्षेत्र में मोबाइल चार्जर लगाते समय करेन्ट लगने से युवक की मौत
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के सेतुहार गांव में बिजली के बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगाते समय करेन्ट लगने से युवक की मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार सचिन पुत्र गंगा प्रसाद जो सेतुहार गांव थाना विंध्याचल का रहने वाला था , जो रात में बिजली के प्लग में मोबाइल चार्ज करने के लिए लगा रहा था , उसी दौरान बिजली के करेन्ट की चपेट में आ जाने से बुरी तरह से झुलस गया , परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया , जहा डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया , सूचना पर पहुची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ,