मिर्ज़ापुर विंध्याचल क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती ने दुपट्टे के सहारे पेड़ पर लटक फांसी लगाकर की आत्महत्या
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के ग्राम महुवारी खुर्द मांझी बस्ती के पास में आज 21 वर्षीय युवती ने अपने दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना विन्ध्याचल पुलिस पहुंचकर मृतका के शव को उतार कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराया तो मृतका की पहचान ममता पुत्री दयाशंकर निवासिनी तुलसी थाना लालगंज उम्र करीब-21 वर्ष के रूप में हुई , पुलिस ने मृतका के परिजन को इसकी सूचना देकर मौके पर बुलाते हुये , शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया,