मिर्ज़ापुर विंध्याचल क्षेत्र के अष्टभुजा में रास्ते विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई पत्थरबाजी आधा दर्जन घायल
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के अष्टभुजा में रास्ते विवाद को लेकर आज दो पक्षों में कहा सुनी के बाद जमकर पत्थर बाजी शुरू हो गयी, जिसमे दोनो पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए , मिली जानकारी के अनुसार दोनो पक्षो में रास्ता बनवाए जानें को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था, बताया गया कि ग्राम प्रधान ने आम लोगों के लिए रास्ता बंद करवाया था , जिसको लेकर आसपास के लोगों ने विरोध किया तो कहा सुनी के बाद पत्थर बाजी शुरू हो गयी , जिसमे दोनो पक्ष के करीब आधा दर्जन ल9ग घायल बताये गए, मारपीट के बाद दोनो पक्ष मेडिकल कराने जिला मंडलीय अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे , जहा पर भी दोनो पक्षों में तनातनी देखने को मिली ,