मिर्ज़ापुर विंध्य महोत्सव कार्यक्रम मे बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए मड़िहान विधायक
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल नवरात्र के दिनों देश के कई प्रदेशों से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए विन्ध्य धाम में विंध्य महोत्सव कार्यक्रम सूचना एवं प्रसारण विभाग की ओर से आयोजित किया गया है , बीती देर रात विंध्य महोत्सव कार्यक्रम में पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल बतौर मुख्यातिथि शामिल कार्यक्रम में पहुंचे मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मां विंध्यवासिनी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया , इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती बी एस लक्ष्मी ने विधायक जी को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया , इस अवसर पर धनंजय पांडेय, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी इंद्र बहादुर पांडेय सहित तमाम कलाकार मौजूद रहे ,