मिर्ज़ापुर व विंध्याचल रोडवेज बस अड्डा को हवाई अड्डे की तरह बनाया जाएगा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह
मिर्ज़ापुर विंध्याचल माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन करने शनिवार की देर रात पहुंचे, उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह दर्शन पूजन के पश्चात मंत्री जी मीडिया से वार्ता करते हुए मिर्ज़ापुर रोडवेज की खराब हालत पर सवाल पूछने पर कहा कि मिर्ज़ापुर रोडवेज डिपो और विंध्याचल बस अड्डा को हवाई अड्डे की तरह विकसित कर बनाया जाएगा, जिसका टेंडर 29 जुलाई को खोला जाएगा, देश भर से माँ के भक्त विंध्याचल दर्शन पूजन करने आते हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए इसके लिए काम किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि मिर्जापुर डिपो का टेंडर 29 जुलाई को खुलेगा, जिसमे विंध्याचल बस अड्डा को भी विकसित कर हवाई अड्डे की तरह बनाया जाएगा,