मिर्ज़ापुर लोकसभा चुनाव के लिए ई0वी0 मशीन व वी0वी0 पैट का विभिन्न राजनैतिक दलों के सामने किया गया रैण्डमाईजेशन
मिर्ज़ापुर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन की मौजूदगी में आज एन0आई0सी0 कक्ष में लोकसभा चुनाव दृष्टिगत ई0वी0एम0 मशीनो व वी0वी0 पैट का प्रथम रैण्डमाइजेशन विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया गया, इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, सभी उप जिला मजिस्ट्रेट, के अलावा राजनैतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी से चंद्राशु गोयल, बहुजन समाजवादी पार्टी के सद्दाू राइन, अपना दल एस नमिता केसरवानी, कांग्रेस पार्टी से छोटे खान, जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी, प्रोफेसर बी0 सिंह, अशोक कुमार सिंह मुन्ना सहित अन्य राजनैतिकदलो के सदस्य मौजूद रहें ,