मिर्ज़ापुर लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के लिए आज होगी अमावस रात करवट बदल बदल बीतेगी रात
मिर्ज़ापुर लोकसभा चुनाव में सपा, अपना दल एस, बसपा व कमेरावादी सिम्बल पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए आज की रात किसी अमावस की रात से कम नही होगी, क्यों कि आज की रात सभी प्रत्याशियों को नींद नही आने वाली है, कही कोई पूजा पाठ करते अपनी रात को बिताएगा, तो कोई करवट बदल बदल कर रात को बिताते हुए सुबह सूरज निकलने का इन्तेजार करेगा , सभी पार्टी प्रत्याशियों के लिए आज की रात बहुत भारी होगी , क्यों कि उनके भाग्य का फैसला जो ईवीएम मशीन में कैद है, उसका पिटारा कल सुबह आठ बजे से खोला जाएगा, कौन होगा मुकद्दर का सिकन्दर जस जस रुझान आएगा, धीरे धीरे पता चलने लगेगा , किसी को कल जनता मायूसी देगी तो किसी को पांच सालों के लिए राजगद्दी की खुशी , ये तो कल ही पता चलेगा ,