मिर्ज़ापुर लोकसभा चुनाव के नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट परिसर का पुलिस अधिक्षक ने किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर जनपद में आखरी चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बनाए जा रहे नामांकन स्थल का आज पुलिस अधिक्षक अभिनन्दन ने पुलिस बल के साथ कलेक्ट्रेट परिसर का जायजा लेते हुए निरीक्षण करते हुए चुनाव के दौरान ड्यूटी पर लगे जवानों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए, हम आपको बता दे कि मिर्ज़ापुर जनपद में आखरी सातवे चरण में लोकसभा का चुनाव इस जून को होना है, जिसके लिए जनपद में 07 मई से नमांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसको लेकर आज पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने पुलिस बल व अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल व पार्किंग वगैरह का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धित तैयारियों का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ऑपरेशन, पुलिस उपाधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक सदर, पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रभारी निरीक्षक चुनाव सेल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर व प्रभारी यातायात सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें ,