मिर्ज़ापुर लोक सेवा आयोग में चयनित प्रवक्ताओं एवं अध्यापकों को नियुक्ती पत्र वितरण किया गया
मिर्ज़ापुर उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा राजकीय इंटर कालेजों में नव चयनित शिक्षकों को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा चयनित प्रवक्ताओं , सहायक अध्यापकों को लखनऊ के लोकभवन आडिटोरियम में मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरण किया , इसी क्रम में मिर्ज़ापुर एनआईसी में जनपद के जनप्रतिनिधियों द्वारा 14 नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया , इस मौके पर विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल , विधायक मझवां डाo बिनोद कुमार बिन्द , नगर विधायक , सांसद प्रतिनिधि एवं छानबे विधायक प्रतिनिधि के द्वारा कंचन निषाद , मोहम्मद सरफराज कमर , सुधांशू पांडेय , सुरेश कुमार , शैलेन्द्र कुमार सिंह , कृष्ण कुमार सिंह , धीरज कुमार सिंह , अंजली, गायत्री पाल , पुष्पराज मिश्र , शिवनारायण सिंह , संजय कुमार सिंह , दीपिका चैरसिया , कुमार आरती को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया , कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे ,