मिर्ज़ापुर लूटकांड में घायलों का हाल जानने भाजपा नेता मनोज जायसवाल अस्पताल पहुंचे
मिर्ज़ापुर कैश वैन लूटकांड में लुटेरों की गोली से घायल हुए घायलो का हाल जानने के लिए आज भाजपा नेता मनोज जायसवाल अस्पताल पहुंचे , थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के बाहर कैश वैन लूट कांड में लुटेरों की गोली लगने से घायल बहादुर गोंड व रजनीश मौर्य एवं अखिलेश से भाजपा नेता मनोज जायसवाल मिर्ज़ापुर के ट्रामा सेंटर में पहुंचकर मुलाकात कर सभी घायलों से उनका हाल पूछते हुए उनको हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया , घायलो को कोई दिक्कत न हो इसके लिये उन्होंने डाक्टरों से बात किया , इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक से फोन पर वार्ता कर घायलों को अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए एवं गर्मी को देखते हुए घायलों के रूम में कूलर इत्यादि की व्यवस्था के सम्बन्ध में बात किया , उनके साथ उत्तर कुमार मौर्या, दिनेश तिवारी, उमेश गुप्ता, गौरव ऊमर, प्रदीप सोनकर, बाबूराम गुप्ता विनोद शंकर पाण्डेय, आनंद मौर्या, शिवांशु सिंह आदि लोग मौजूद रहे ,