मिर्ज़ापुर लूटकांड में कैशियर रेडिमेन्ट कम्पनी की तहरीर पर चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
मिर्ज़ापुर कैश वैन लूटकांड, व गार्ड की हत्या और तीन अन्य लोगो पर बदमाशों द्वारा गोली चलाकर जान लेने के सम्बन्ध में पुलिस ने कैशियर रेडिमेन्ट कम्पनी की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशो के खिलाफ थाना कटरा कोतवाली में मामला दर्ज किया गया , दिनांक 12 सितम्बर दिन मंगलवार को करीब-12.45 बजे दिन दहाड़े नगर के थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के सामने दो मोटर साइकिल पर सवार चार अज्ञात बदमाशों द्वारा कैश वैन के गार्ड को गोली मार लूट की घटना को अंजाम देते हुए असलहों से करते हुए तीन अन्य व्यक्ति को घायल करते फरार हो गए थे , जिसे लेकर थाना कोतवाली कटरा पर पवन कुमार यादव पुत्र दिनेश कुमार यादव कैशियर रेडिमेन्ट कम्पनी निवासी जोगियाबारी थाना कोतवाली शहर की तहरीर के आधार पर धारा-302, 307, 394, 34 भादवि व 7CLA एक्ट बनाम 04 अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया , जब कि लूटी गयी कैश पेटी मे अभी तक धनराशि का विवरण नही बताया गया , उन्होंने कहा कि आकलन करने के बाद धनराधि का विवरण उपल्बध कराया जायेगा ,