मिर्ज़ापुर लूट कांड को लेकर एसटीएफ वाराणसी समेत आठ टीम लुटेरों को दबोचने में लगी
मिर्ज़ापुर एक्सिस बैन के पास कैश वैन लूट कांड को लेकर वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक कल एक्सिस बैंक पर पहुंचकर घटना क्रम के मौके का मुआयना करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंन्दन से काफी देर तक एक्सिस बैंक के बाहर खड़े होकर हर पहलू को समझते हुए , लुटेरों को पकड़ने के लिए एसटीएफ वाराणसी टीम समेत आठ तेज तर्राक अन्य पुलिस टीम को लुटेरों को दबोचने में लगाया गया है , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिर्ज़ापुर लूट और हत्या के खुलासे को लेकर जो टीम गठित गठित की गई है , टीम बिहार, नेपाल, मध्य प्रदेश, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, जैसे कई जनपदों में अपराधियो को पकड़ने के लिए कल ही टीम रवाना कर दिया गया है , कल देर शाम ही एडीजी वाराणसी राम कुमार के आदेश पर एसटीएफ वाराणसी, एसओजी, सर्विलांस, कटरा कोतवाली, देहात कोतवाली, चुनार कोतवाली, थानामड़िहान, थानालालगंज, विंध्याचल थानों की टीम बना कर अपराधियो की कुंडली खंगालने के लिए भेजा गया है ,