मिर्ज़ापुर लालगज क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरी चपेट में आने से युवक की मौत
मिर्ज़ापुर लालगज क्षेत्र के ग्राम दिघुली में आकाशीय बिजली गिरी उसकी चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम दिघुली में आज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रमेश पाल पुत्र स्वर्गीय श्यामा पाल उम्र 28 वर्ष निवासी दिघुली थाना लालगंज गंभीर रूप से झुलस गया , परिजन द्वारा घायल रमेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल मिर्ज़ापुर लाया गया , जहां पर डाक्टरो द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया , सूचना मिलने पर थाना लालगंज पुलिस मौके पर पहुचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की गयी ,