मिर्ज़ापुर लालगंज लहंगपुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला व भैंस की मौत
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के लहंगपुर मझियार गांव के पास बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से 26 वर्षीय विवाहिता महिला व पास में खड़ी एक भैंस की झुलस कर मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 और नौ के बजे के बीच बारिश के दौरान विवाहिता महिला पार्वती पति महेन्द पाल अपनी भैंस का दूध उतार रही थी कि तभी तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी उसकी चपेट में आ जाने से महिला व भैंस दोनो की दर्दनाक मौत हो गयी , सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई ,