मिर्ज़ापुर लालगंज में सब्जी बेचने की आड़ में गांजा बेचने वाला गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र से आज पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया जो काम तो सब्जी बेचने की किया करता था , लेकिन एक मुहावरा है हाथी के दांत दिखाने के और खाने के और यहा वही हो रहा था , युवक सब्जी बेचने की आड़ में नशेड़ियों को गांजा बेचने का काम किया करता था , जिसे आज पुलिस ने 750 ग्राम गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज ज्ञानू प्रिया मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ सब्जी की दुकान पर पहुच चेकिंग किया तो दुकान से 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ , पुलिस ने सब्जी के दुकान की आड़ में गांजा बेचने वाले शातिर अभियुक्त अमरनाथ उर्फ भैरव पुत्र स्व0 लालजी गौड़ को गिरफ्तार कर लिया , तस्करी करने वाला अमरनाथ का मूल पता-रतनगंज थाना कोतवाली कटरा है , जो लालगंज में सब्जी बेचने की आड़ में गांजा बेचने का कार्य किया करता था , लालगंज पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ,