मिर्ज़ापुर लालगंज में 30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रूट डायवर्जन रहेगा
मिर्ज़ापुर 30 अक्टूबर को लालगंज क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन जनपद में कई रूट को डायवर्जन किया है , जिसमे गैपुरा चौराहे से सभी प्रकार के भारी वाहनों को विन्ध्याचल व लालगंज की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, आवश्यकतानुसार डायवर्जन किया जायेगा , नटवा तिराहे से विन्ध्याचल की तरफ जाने वाली सभी प्रकार के भारी वाहनों को आवश्यकतानुसार चील्ह व बथुआ तिराहे की तरफ डायवर्जन किया जायेगा , रीवा हाइवे से बस्तरा चौराहा, खजुरी चौराहा. पतुलकी चौराहा से सभा स्थल लालगंज की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का डायवर्जन रहेगा , इन सभी वाहनों को रीवा हाइवे होते हुये आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जायेगा , यह रूट डायवर्जन मुख्यमंत्री के मिर्ज़ापुर लालगंज आगमन भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत दिनांक 30/10/2023 को प्रातः 06.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा , लेकिन उक्त डायवर्जन से सभी प्रकार के इमरजेसी वाहन जैसे एम्बुलेंस, स्कूल बस, डेयरी बस, पेट्रोलियम वाहन आदि मुक्त रहेंगें ,