मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र से ब्राण्डेड कम्पनी के नाम पर नकली सोयाबीन आयल खपाने वाले दो और गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र से पुलिस ने ब्राण्डेड कम्पनी फॉर्च्यून के नाम पर नकली सोयाबीन आयल ग्राहकों को बेचने वाले दो और लोगो को आज पुलिस ने लालगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना लालगंज क्षेत्र में आज उप-निरीक्षक अनिलेश कुमार द्विवेदी व उपनिरीक्षक सुरेश सिंह कुशवाहा मय पुलिस टीम के साथ लालगंज कस्बा में ओम ट्रेडर्स व गेंदालाल की दुकान पर छापेमारी की गयी तो ओम ट्रेडर्स की दुकान से 02 डिब्बा 15-15 लीटर के फार्च्यून ऑयल व गेंदालाल की दुकान से 03 डिब्बा 15-15 लीटर के फार्च्यून ऑयल बरामद करते हुए, 1. लवकुश केशरवानी पुत्र रमेशचन्द्र केशरवानी गेंदालाल की दुकान व 2.विवेक केशरवानी पुत्र जगन्नाथ केशरवानी ओम ट्रेडर्स दोनो कस्बा लालगंज के रहने वालो को नकली फार्च्यून ऑयल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, ये दिनों लोग अदानी विल्मर लिमिटेड कम्पनी के नाम से नकली फार्च्यून ऑयल की बिक्री किया करते थे, जो आमजन की सेहत के लिए हानिकारक तथा इन लोगो के द्वारा कम्पनी व राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा था, थाना लालगंज पर दोनो के खिलाफ धारा 273, 420, 467, 468, 486, 487 भादवि व 63/65 कॉपी राइट अधिनियम पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए दोनो को जेल भेजा गया ,