मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में साइबर ठगी की शिकार महिला का साइबर क्राइम ने 32 हजार से ज्यादा खाते में वापस कराया
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र में साइबर ठगो द्वारा एक महिला को साइबर का शिकार बनाकर उसके खाते से ₹ 32200 ठगों द्वारा साइबर ठगी का लिया गया था, जिसकी जानकारी आंचल देवी पत्नी बसन्तलाल शर्मा ददरी थाना लालगंज द्वारा बीते 15.05.2025 को थाना लालगंज के NCRP पोर्टल पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था, पुलिस ने धारा 319(2) ,318(4), 316(2) BNS व 67 आईटीएक्ट दर्ज कर लिया था, थाना लालगंज की साइबर सेल टीम द्वारा आज आवेदिका के बैंक खाते में ₹ 32200 सारा रुपये वापस करा दिए गए, खाते में पैसा वापस आने पर महिला ने थाना लालगंज पुलिस व साइबर टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया,