मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में सवारियों से भरी प्राइवेट बस अनियन्त्रित होकर पलटी यात्री घायल
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के कुशिहरा फाल के पास आज सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस तेज रफ्तार की वजह से अनियन्त्रित होकर सड़क पर पलट गयी , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस लालगंज से प्रयागराज के लिए जा रही थी , जिसमे दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे , बस तेज रफ्तार होने की वजह से ड्राइवर बस को नियन्त्रित नही कर सका जिसकी वजह से बस पलट गई , बस में सवार यात्रियों में से करीब आधा दर्जन यात्री मामूली रूप से घायल हो गए , दुर्घटना होते ही आस पास के ग्रामीणों ने बस यात्रियों का बाहर निकाला इलाज के बाद सभी यात्री सुरक्षित अपने घर के लिए रवाना हो गए , घायल यात्रियों को गनीमत रहा कि सिर्फ मामूली चोट ही लगी थी ,