मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में मनचले युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर खम्बे से बांधा देखने वालों की जुटी भीड़
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के मुंशीपुर गांव में ग्रामीण ने एक मनचले युवक से परेशान होकर उसे पकड़कर बिजली के खम्बे से बांध दिया , ये खबर गांव के आस-पास के क्षेत्रों में लगते ही युवक को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई , मिली जानकारी के अनुसार मनचला युवक गांव में घूमता रहता था, लड़कियों के बाहर पड़े कपड़े व महिलाओं के कपड़े को उठाकर अपने साथ ले जाता था , साथ ही आती जाती महिलाओ व लड़कियों के साथ छेड़खानी भी किया करता था उसके बाद भाग जाता था, आज ग्रामीणों ने मनचले युवक को पकड़ कर गांव के ही एक बिजली के खम्भे से बांध दिया , जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गयी, युवक घंटो खम्भे से बंधा रहा, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को छोडवाकर अपने साथ थाने ले गयी,