मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में पंचायत मित्र मामला भाजपा नेता पर कार्यवाही न होने पर मौर्या समाज के लोगो ने जिला कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र में पंचायत मित्र राजीव मौर्य की मौत मामले में तहरीर के आधार पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित किसी पर कार्यवाही नही होने पर आज बड़ी संख्या में मौर्या समाज के लोगो ने जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया , मौर्य समाज के लोगो का कहना है कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणी त्रिपाठी के ख़िलाफ़ दर्ज FIR मामले में पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई क्यों नही की गई , हम आपको बता दे कि थाना लालगंज क्षेत्र के पतलुखी में विगत दिनों किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से पंचायत मित्र राजीव मौर्य की मौत हो गयी थी , इस मामले में परिजनों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी सहित कई अन्य लोगो पर पंचायत मित्र राजीव मौर्य की षड्यंत्र के तहत हत्या करने के संदर्भ में थाना लालगंज में तहरीर दिया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही होने पर सैकड़ों की संख्या में एकजुट होकर मौर्य समाज के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पर आज प्रदर्शन कर कहा कि आरोपी भाजपा नेताओं को ने पकड़ने लिए भाजपाई पुलिस पर दबाव बना रहे है , हम लोग उन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है , मौर्य समाज के लोगो द्वारा इस मामले में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला को एक ज्ञापन भी सौपा ,