मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में जमीनी विवाद में घायल लोगो ने कलेक्ट्रेड पर किया प्रदर्शन
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के तुरकहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने लाठी, डंडे व धारदार हथियार से हमला करके परिवार के सभी सदस्यों को घायल कर दिया था , इस खूनी संघर्ष में लगभग 8 लोग हुए थे , आज मंगलवार को सभी घायलो ने जिलाधिकारी के कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए बताया कि थाना लालगंज पर दबंगो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही किया जा रहा है , नाराज परिजनों ने जिलाधिकारी के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया ,