मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में कलयुगी बेटे ने अपने पिता व उसकी बहु को लाठी डंडे से पिट किया घायल
मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में पैसा कम देने पर कलयुगी बेटे ने पिता व उसकी बहु को लाठी डंडे से पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया , दोनो का इलाज जिला मंडलीय अस्पताल में डाक्टरो द्वारा किया जा रहा है , दरसल पूरा मामला ये है कि पिता अपने दो बहुओ को पैसा दिया एक को एक हजार तो दूसरी के दो हजार रुपया दे दिया , एक हजार पाने वाली बहु का पति यह देखकर नाराज हो गया , और अपने ही पिता को और दूसरी बहु को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया , जिसे स्थानीय लोगो द्वारा मंडलीय अस्पताल इलाज के लिए लाया गया , जहा डाक्टरो द्वारा घायल दोनो का इलाज किया जा रहा है ,