मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में अवैध गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा के साथ तीन गांजा तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस को ये सफलता हाथ लगी, पुलिस ने 1200 ग्राम अवैध गांजे के साथ अभियुक्तों 1. अमरनाथ उर्फ भैरो निवासी स्व0 लल्ली निवासी कस्बा लालगंज थाना, 2. शिवशंकर पुत्र सुखनन्दन निवासी लहंगपुर थाना लालगंज, 3. धर्मराज कोल पुत्र रघुवीर निवासी गंगासायर थाना लालगंज को गिरफ्तार किया, सभी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार तीनो अभियुक्तों पर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेज दिया ,