मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका की जहरीले सांप के काटने से मौत मचा कोहराम
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के दिगुली गांव में एक 12 वर्षीय बालिका जो घर के पास चारपाई पर बैठी हुई थी , अचानक से जहरीले सांप ने बच्ची को काट लिया , सांप के काटने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया , आनन फानन में परिजनों द्वारा बच्ची को लेकर लालगंज क्षेत्र के बरौंधा गांव दवा पिलाने के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते मे ही बच्ची की मौत हो गयी , मासूम बच्ची की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया , सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,