मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में 12 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन चोर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र से पुलिस ने चोरी की बारह मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , थाना लालगंज, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम मुखबिर की सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान पकड़े गए दो चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों से कड़ाई से पूछताछ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है , चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार जिन तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया उनमे 1.राजेश कुमार पटेल उर्फ छोटू, 2.शिवराज व 3.कैलाश निवासीगण नैड़ी कठारी थाना लालगंज को गिरफ्तार कर अभियुक्तों की निशादेही पर उनके घरों पर छिपाकर रखी हुई 10 चोरी की मोटरसाइकिले तथा मोटरसाइकिलो के विभिन्न पार्टो को पुलिस ने बरामद किया , चोरी की टोटल बारह मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की , गिरफ्तार अभियुक्तों अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद मिर्ज़ापुर सहित आस पास के जनपदों से मोटरसाइकिलों चोरी किया करते थे , उनके पार्टो को अलग-अलग कर व उनके चेचिस नम्बर, इंजन नम्बर, नम्बर प्लेट बदलकर ग्राहकों की तलाश कर बिक्री कर दिया करते थे , पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करते हुए सभी को जेल भेज दिया ,