मिर्ज़ापुर लखनऊ से लौटते ही मड़िहान विधायक ने तय कायकर्मो में किया तूफानी दौरा
मिर्ज़ापुर लखनऊ से लौटते ही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज जनपद के साथ साथ अन्य जनपदों में भी पहुचकर अपने तय कार्यक्रमो के अनुसार तूफानी दौरा किया , कही मंदिर में पहुचकर प्रसाद ग्रहण किया , तो वही कई दुःखद परिजनों के निवास पर पहुचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ ऑनलाइन जूम मीटिंग भी लिया , विधायक जी ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत सिटी क्लब में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में पहुचकर नन्ही बालिकाओं के साथ केक काटकर , बालिकाओं व महिला पुलिस को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र वितरण कर किया , तो वही दूसरी तरफ अपने आफिस में बैठकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल जी के साथ ऑनलाइन जूम मीटिंग से जुड़कर उनके संबोधन को सुना , उसके बाद विधायक जी विधानसभा छानबे के ग्राम मछहा कुशहा पहुचकर संकट मोचन न्यास समिति श्री हनुमान जी के मंदिर के निर्माण के उपलक्ष मे कथा पूजन में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर जिला भदोही के ग्राम चकसिखारी रहने वाले पंडित दिवाकर मिश्र के निवास लिए रवाना हो गए , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने पंडित दिवाकर मिश्र के निवास पर पहुचकर उनके माता के निधन के तेरहवीं मे अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया , उसके बाद विधायक जी विन्ध्याचल के रहने वाले राष्ट्रीय सहारा पेपर के ब्यूरो चीफ प्रभात मिश्रा के माता के निधन पर उनके यहां तेरहवीं मे पहुंच कर अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने विधानसभा क्षेत्र के इमिलिया चट्टी ग्राम चौकिया पहुचे , जहा पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी अलगु सिंह के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया ,