मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन प्लेटफार्म नंबर 2 की तरफ ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात 65 वर्षीय वृद्ध की मौके पर मृत्यु हो गई , सूचना मिलते ही मौके पर अपने हमरायों के साथ पहुचे थाना प्रभारी जीआरपी अनिल कुमार त्रिपाठी शव को कब्जे में लेकर मृतक व्यक्ति की पहचान के लिए प्रयास करते रहे , खबर लिखे जाने तक मृत अज्ञात 65 वर्षीय वृद्ध की पहचान नही हो पाया था , पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया , थाना प्रभारी जीआरपी ने कहा अगर किसी भी प्रकार की कोई सूचना किसी को प्राप्त होती है तो जीआरपी थाने के नम्बर 9454404417 पर संपर्क कर दे ,