मिर्ज़ापुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बृहद पथ का हुआ संचलन
मिर्जापुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में आज भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बृहद पथ संचलन का आयोजन किया गया , पथ संचलन लायन्स स्कूल से प्रारम्भ होकर दीनदयाल उपाध्याय चौराहा से होते हुए गणेश गंज चौराहा , सँकीर्तन भवन , मुकेरि बाजार , धुंधीकटरा , नाबालक का तबेला , त्रिमुहानी , नार घाट , काली जी मंदिर होते हुए नवीन सिनेमा से लालडीग्गी लायंस स्कूल में समापन किया गया , कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार के जीवन संघर्षों की चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्र कल्पना की सचेत भावना के साथ भारत राष्ट्र को विश्व गुरु बनाना है , साथ ही समाज के नैतिक मूल्य का निर्वहन करते हुए अपने राष्ट्र समाज के लिए गरीब निस्सहाय की मदद करते हुए अपने देश को विश्व गुरु के पायदान पर पहुंचाना है , समाज में स्वयंसेवकों की भूमिका का सार्थक सहयोग कर धर्म राष्ट्र को उच्च श्रेणी में पहुंचाना यह हमारा नैतिक कर्तव्य है , बृहद पथ संचलन में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल , निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल , रामचंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे ,