मिर्ज़ापुर राष्ट्रीय युवा लोकदल के नेताओ ने चौधरी अजित सिंह को याद कर दूसरी पूण्यतिथि मनायी
मिर्ज़ापुर राष्ट्रीय युवा लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र पटेल ने आज अपने आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व0 चौधरी अजित सिंह की दूसरी पूण्यतिथि अपने सहयोगी पार्टी समाजवादी पार्टी के नेताओ के साथ मनायी , पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्वाजंलि दी , मौजूद वक्ताओं ने स्व0 चौधरी अजित सिंह को किसान हितो के लिए किये गये कार्यो को बताया , इस अवसर पर रविन्द्र पटेल ने कहा कि चौधरी अजित सिंह किसानो की आवाज पूरे देश में बुलंद करने वाले बेदाग छवि के नेता थे , किसानो की हक की लड़ाई हमेशा लड़ते थे , उन्होने किसानो के हित में कई महत्वपूर्ण काम किये , उनके द्वारा किये गये कार्य को किसानो के मन में युगो-युगो तक याद रहेगे , और किसान उनका सदैव ऋणी रहेगा , श्रद्धांजलि देने में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ,