मिर्ज़ापुर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने पुलिस लाइन से भरुहना तक लगायी दौड़
मिर्ज़ापुर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर स्कूली बच्चों ने पुलिस लाइन से भरुहना तक दौड़ लगाकर लौह पुरूष को श्रद्धांजलि दिया , पुलिस लाइन ग्राउंड से दौड़ कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकान्त प्रजापति द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया , बच्चों के साथ दौड़ में क्षेत्राधिकारी नगर सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारियो ने भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर दौड़ लगायी , पुलिस लाइन से शुरू हुआ दौड़ भरूहना पुलिस चौकी सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहा पर पहुंचकर समाप्त हुआ ,