मिर्ज़ापुर रात भर की झमाझम हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले तो वहीं कई जगह हुआ जलजमाव
मिर्ज़ापुर जनपद में बीती रात झमाझम हुई बरसात से खेतो में लबालब पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल गए , तो वहीं नगर क्षेत्र के कई जगहो पर रात भर हुई बरसात से जलभराव होने से सड़को पर बने गढ्ढे में पानी भरने आम जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा , हम आपको बता दे कि मौसम विभाग ने कल ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और भारी बारिश की चेतावनी जारी किया था , वैसे तो दिन में हल्की फुल्की बारिश होती रही लेकिन रात होते ही ज9 झमाझम बारिश शुरू हुई तो सुबह तक होती रही , इस बारिश को लेकर किसानो का कहना है कि धान फसल के लिए अमृत का काम करेगी ,