मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में रंगदारी मागने को लेकर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र से पुलिस ने रंगदारी मागने को लेकर गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना राजगढ़ पर 29 सितम्बर को क्षेत्र के राजकुमार मौर्या ने अपनी पत्नी व पुत्र को तमंचा दिखाकर जेवर व पैसा मांगने के सम्बन्ध में एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर दी थी , मामला दर्ज कर आज प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्त 1. रामकेश पुत्र रामदुलारे निवासी खम्हवा जउती थाना चुनार व 2. मुनिम पुत्र एकन्नी निवासी देवरी उत्तर थाना लालगंज को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेजा ,