मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में पेड़ से टकराई वैगनआर कार एक की मौत चार घायल
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के नदिहार बाजार के पास अनियन्त्रित वैगनआर कार पेड़ से टकराई कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जब कि उसमें सवार अन्य चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज के लिए सीएचसी राजगढ़ भेजा गया , आज थाना राजगढ़ क्षेत्र के नदीहार बाजार के पास मिर्जापुर की तरफ से राबर्टसगंज की ओर जा रही वैगनआर गाड़ी अनियन्त्रित होकर पेड़ से टकरा गई , गाड़ी में कुल 5 लोग सवार थे , ड्राइवर की सीट के बगल में बैठे श्री गुरु चरण आनंद सरस्वती महाराज मारकुंडी घाटी दुर्गा मंदिर राबर्टसगंज की मौके पर ही मृत्यु हो गयी , बाकी चार घायल लोग 1-दिनेश गुप्ता पुत्र बच्चू लाल गुप्ता उम्र करीब 35 वर्ष निवासी नई बस्ती राबर्टसगंज, 2-अमरीश तिवारी पुत्र गोविंद हरी तिवारी उम्र करीब 47 वर्ष निवासी शाहगंज थाना शाहगंज, 3-आशीष मिश्रा पुत्र मुक्तिनाथ मिश्रा उम्र करीब 40 वर्ष निवासी अकरहवा पोखरा राबर्टसगंज, 4-गाड़ी चालक विजय कुमार पुत्र हजारी प्रसाद उम्र करीब 40 वर्ष निवासी राबर्टसगंज कस्बा थाना राबर्टसगंज घायल है , सूचना मिलते ही मौके पर पहुची राजगढ़ घायलों को इलाज के लिए सीएचसी राजगढ़ भेजवाया , जहां घायलो की स्थिति को डाक्टरो द्वारा सामान्य बताया गया , मृतक श्री गुरु चरण के शव को कब्जें में लेकर पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही पूरी की जा रही है ,