मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में कुएं से पानी निकालते समय कुएं पैर फिसल गिरने से युवक की मौत
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम डढ़िया में आज कुएं से पानी निकालते समय पैर फिसलकर गिरने से युवक की कुए में चले जाने से मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार थाना राजगढ़ के ग्राम डढ़िया के रहने वाले अमित पटेल पुत्र सुकुल देव सिंह पटेल उम्र करीब-26 वर्ष अपने घर के पास ही कुएं से पानी निकाल रहे थे , उसी समय कुएं पर लगी गरारी के अचानक टूट जाने से फिसलकर कुएं में गिर गये , जिन्हे परिजनों व ग्रामीण ने मिलकर कुएं से बाहर निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ़ ले जाया गया , जहां चिकित्सकों द्वारा अमित पटेल को मृत घोषित कर दिया गया , सूचना पर थाना राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक अमित पटेल के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा पूरा किया गया ,