मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र के जंगल मे पुलिस और गो-तस्करों में मुठभेड़ दोनो के पैर में लगी गोली
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के सेमरी जंगल में आज दिन में ही पुलिस और गो-तस्करो के बीच मुठभेड़ हो गयी, पुलिस व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर अन्तर्राज्यीय गो-तस्करो को गिरफ्तार कर मौके से 12 गोवंशों को बरामद किया, पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों गो-तस्कर 1.राकेश चौहान पुत्र राम भरोसे व 2.महेन्द्र चौहान पुत्र किशुन चौहान हमीरपुर थाना चाँद जनपद भभुआ बिहार के रहने वाले है, दोनों पर गो-तस्करी के कई मुकदमे दर्ज है, आज मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगने के बाद इनको गिरफ्तार कर लिया गया है, इनके पास से 02 तमंचा व 02 खोखा कारतूस बरामद हुआ है, मुठभेड़ में घायल दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी राजगढ़ भिजवाया गया ,