मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र से नाबालिक को भगाकर दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र से नाबालिक लड़की को भगाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , जानकारी के अनुसार थाना राजगढ़ पर बीते 10 अगस्त को क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी थी , पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए लड़की को पहले ही बरामद कर लिया था , फरार आरोपी की तलाश में लगी रही आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त सूरज विश्वकर्मा पुत्र गोपाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम सिद्धि थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर धारा 363, 366, 376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ,