मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्करो के पैर में लगी गोली
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस और पशु तस्करो के बीच हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार के ईनामियां पशु तस्करो के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए ले गयी , घटना आज मंगलवार रात की है , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना राजगढ़, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को वांछित ₹ 25-25 हजार के ईनामियां दो बदमाशों से थाना राजगढ़ क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस टीम दबिश देने पहुची , इस दौरान मोटरसाइकिल सवार पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया पुलिस टीम द्वारा स्वयं को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में पशु तस्कर 1.कल्लू उर्फ लक्ष्मण उर्फ करन शर्मा पुत्र जयदेव शर्मा निवासी धपरी थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के दांहिने पैर में तथा पशु तस्कर 2.लल्लू उर्फ संदीप कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी कटरी थाना करमा जनपद सोनभद्र के बांये पैर में गोली लगी , जिनके पास से 01-01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01-01 खोखा व 01-01 जिंदा कारतूसके साथ एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर बिना नम्बर की बरामद की गयी है , पुलिस मुठभेड़ में घायल दोनों पशु तस्करों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए मण्डलीय चिकित्सालय भिजवाया गया है ,