मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में जा रही ऑटो को कार सवार ने पीछे से मारा टक्कर 10 लोग घायल
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम लूसा मुख्य मार्ग पर मड़िहान से सोनभद्र की तरफ जा रही ऑटो वाहन संख्या UP63T 6307 में पीछे से आ रही कार वाहन संख्याः UP63AE 7290 ने टक्कर मार दिया , जिसमे ऑटो सवार दस लोग घायल हो गए , सूचना पर थाना राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल ऑटो सवार 1.बुधनी पत्नी कुमार उम्र करीब-50 वर्ष निवासिनी जौगढ़ थाना चुनार , 2.गुड़िया पुत्री श्याम सिंह उम्र करीब-30 वर्ष निवासिनी रहरतलिया सीरसिया थाना करमा सोनभद्र , 3.आरती पत्नी जितेन्द्र उम्र करीब-21 वर्ष निवासिनी मड़िहान ,4.फूलपत्ती पत्नी बाबूलाल उम्र करीब-35 वर्ष निवासिनी अदलपुरा चुनार , 5.बिन्दू पत्नी राजेश उम्र करीब-35 वर्ष निवासिनी करकी मांझर थाना करमा सोनभद्र , 6.मंजीता पत्नी बिन्दू उम्र करीब-30 वर्ष निवासिनी बसही थाना मड़िहान , 7.काजल पुत्री रामनगीना उम्र करीब-17 वर्ष निवासिनी खमरहवां थाना करमा सोनभद्र , 8.रिंकी पुत्री कृपा शंकर उम्र करीब-17 वर्ष निवासिनी खमरहवां करमा सोनभद्र , 9.कौशिकी पुत्री शुभम उम्र करीब-09 वर्ष निवासिनी लोहरतरिया थाना मड़िहान , 10.जय प्रकाश पुत्र जितेन्द्र उम्र करीब-09 वर्ष निवासी मड़िहान पहड़ी मड़िहान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़िहान भिजवाया गया , चिकित्सकों द्वारा घायलों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है , थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा दोनो वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही कर रही है ,