मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से नीचे गिरे चालक की दबकर मौत
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र में ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे किसान का ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने के कारण ट्रैक्टर चालक अचानक से नीचे गिर गया, अपने ही ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार करीब 11:30 बजे सुभाष पटेल पुत्र स्वर्गीय आदित्य नारायण पटेल निवासी गढ़वा थाना राजगढ़ मिर्जापुर उम्र करीब 60 वर्ष जो ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे कि अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने के कारण सुभाष पटेल ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और ट्रैक्टर के नीचे दब गए जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ,