मिर्ज़ापुर योगी 2 के 1 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सरकार की उपलब्धियां बतायी
मिर्ज़ापुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर पहुचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व मिर्ज़ापुर के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने प्रेसवार्ता करते हुए योगी सरकार की उपलब्धियां को बताया , कैबिनेट एवं मिर्जापुर के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी के मिर्जापुर पहुचने पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने उनका जोरदार स्वागत किया , मिर्जापुर के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने जनपद के तमाम आलाधिकारियो , नेताओ व पत्रकारों के बीच अपने सम्बोधन में उत्तर प्रदेश योगी सरकार के 6 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई , इसके बाद जिला कलेक्ट्रेट मे ही मंत्री एवं विधायकगण की तरफ से एक पुस्तक का विमोचन किया , जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बीते 6 वर्षों में कराए गए जन कल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण विवरण मौजूद है , इस पुस्तक को आम जनता तक पहुंचाने के लिए जारी किया गया है , बैठक में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल , नगर विधायक , जिलाध्यक्ष , एवं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल , पुलिस अधीक्षक संतोष तिवारी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे ,